भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में मोदी का रोड शो, जनता ने लहराए बैनर और झंडे
राजधानी रायपुर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में झूम उठी। एयरपोर्ट से लेकर ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन तक सड़कों के दोनों ओर हजारों लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने उमड़ पड़े। किसी ने हाथ हिलाकर तो किसी ने पोस्टर-बैनर लहराकर मोदी का जोशीला स्वागत किया।नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
273.11 करोड़ की लागत से बना यह शानदार भवन लगभग 20.78 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। नवा रायपुर के सेक्टर-19 में स्थित यह इको-फ्रेंडली भवन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 28 अगस्त 2020 को शुरू हुआ था, जो अब पूरे 5 साल बाद तैयार हो गया है।
PM मोदी ने दी 'आचरण ही सबसे बड़ा धर्म' की सीख
पीएम मोदी ने ब्रह्मकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा – “हमारे यहां कहा जाता है, आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है।”
उन्होंने विधानसभा भवन परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का भी शुभारंभ किया।
सुरक्षा और घटनाक्रम में रही सख्ती
विधानसभा भवन में प्रवेश के दौरान सुरक्षा इतनी सख्त थी कि नेताओं और आगंतुकों से गमछे तक उतरवा लिए गए। किसी को भी गमछा लेकर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, पीएम कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक की मौत की खबर भी आई।इसके अलावा, काले कपड़े पहनने के चलते अमित जोगी को हाउस अरेस्ट किया गया।
बच्चों से मुलाकात
प्रधानमंत्री ने नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से भी मुलाकात की। ये वे बच्चे थे जिनकी हार्ट सर्जरी इसी अस्पताल में हुई थी। PM मोदी ने एक बच्चे को गले लगाकर सबका दिल जीत लिया।
6 घंटे 45 मिनट तक राजधानी में रहे प्रधानमंत्री
करीब 6 घंटे 45 मिनट के इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक कार्यक्रमों में शिरकत की और छत्तीसगढ़ की जनता के बीच आत्मीयता से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




