PM मोदी का ने तीजन बाई और विनोद कुमार शुक्ल से जाना फोन पर हाल ,कहा– "कुछ जरूरत हो तो बताइए", शुक्ल बोले – "बस घर जाकर लिखना चाहता हूं"


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल छू लेने वाला कदम देखने को मिला। राजधानी रायपुर पहुंचते ही उन्होंने प्रदेश की दो महान हस्तियों — लोक गायिका तीजन बाई और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल — से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना।

तीजन बाई पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रही हैं और इलाज जारी है। वहीं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कवि विनोद कुमार शुक्ल भी सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। पीएम मोदी ने दोनों से कहा – “किसी भी जरूरत पर सीधे मुझसे संपर्क करें।

PM Modi talking to Teejan Bai and Vinod Kumar Shukla over phone – emotional moment captured

विनोद कुमार शुक्ल से हुई भावुक बातचीत
बातचीत में उनके बेटे शाश्वत गोपाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे प्रधानमंत्री का फोन आया था। मोदी जी ने सीधे पिताजी से बात की और पूछा – “स्वास्थ्य कैसा है?” इस पर विनोद कुमार शुक्ल ने कहा – “अब पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं।”
जब पीएम ने पूछा, “आप क्या चाहते हैं?” तो उन्होंने बेहद भावुक होकर जवाब दिया – “बस घर जाना चाहता हूं और लिखना चाहता हूं, क्योंकि लिखना मेरे लिए सांस की तरह है।”
प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा – “अगर इलाज या किसी और चीज की जरूरत हो, तो बताइएगा।”

छत्तीसगढ़ को मिला पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार
रायपुर के रहने वाले विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। इस वर्ष उन्हें प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाले वे छत्तीसगढ़ के पहले साहित्यकार हैं।
1937 में राजनांदगांव में जन्मे शुक्ल पिछले 50 सालों से लेखन में सक्रिय हैं। उनकी पहली कविता संग्रह ‘लगभग जय हिंद’ 1971 में प्रकाशित हुई थी।
‘नौकर की कमीज’, ‘खिलेगा तो देखेंगे’ और ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ जैसे उनके उपन्यास हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं।

तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर पीएम की चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडवानी की विश्वप्रसिद्ध गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनकी बहू वेणू देशमुख को भी फोन किया।
मोदी जी ने खुद परिचय देते हुए कहा – “नमस्कार वेणू जी, मैं देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं। तीजन बाई जी की तबीयत कैसी है?”
वेणू ने जवाब दिया – “मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है, वे बहुत कमजोर हो गई हैं।” इस पर प्रधानमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा – “उनका ध्यान रखिए, और अगर किसी चीज की जरूरत हो तो सीधे मुझसे संपर्क कीजिए।”

वेणू देशमुख ने बताया कि यह कॉल करीब 1 मिनट 18 सेकंड तक चली। पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि वाकई प्रधानमंत्री खुद फोन पर हैं, लेकिन जब उन्होंने अपनी आवाज में कहा – “मैं देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं,” तो वे भावुक हो गईं।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति सम्मान
प्रधानमंत्री ने कहा कि तीजन बाई जी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा की धरोहर हैं। देश के लिए उनका योगदान अमूल्य है।
पंडवानी कला को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। आज वे सिर्फ छत्तीसगढ़ की नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J