रायपुर में हाई-प्रोफाइल DGP-IG कॉन्फ्रेंस: NSA-अजीत डोभाल से लेकर RAW-IB चीफ तक पहुंचे, आज रात आएंगे PM मोदी; पहली बार शामिल हुए SP रैंक के अफसर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नवा रायपुर का IIM कैंपस आज देश की सबसे बड़ी सुरक्षा मीटिंग का केंद्र बना हुआ है। जहां एक तरफ NSA अजीत डोभाल, RAW चीफ पराग जैन और IB चीफ तपन डेका जैसे टॉप अधिकारी मौजूद हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर भर में हाई-अलर्ट माहौल नजर आ रहा है। 

Raipur DGP-IG Conference Photo – IIM New Raipur में सुरक्षा और VIP मूवमेंट की झलक

DGP-IG कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले तीनों शीर्ष अधिकारियों ने अफसरों के साथ अहम बैठक ली।पहले दिन 2 बजे दोपहर से रात 8 बजे तक लगातार मीटिंग्स चलेंगी। इन बैठकों में देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और भविष्य की रणनीतियों पर उच्चस्तरीय चर्चा होगी।

शाह पहले पहुंचे, PM मोदी रात में आएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार रात ही रायपुर पहुंच चुके हैं।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे और रात में रायपुर पहुंचेंगे।देशभर के करीब 600 अधिकारी और VIP इस आयोजन का हिस्सा बने हैं।

PM को नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहराया जाएगा, जबकि अमित शाह वित्त मंत्री आवास M-11 में ठहरे हैं।
इस बार पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए हैं—जो पुलिस विभाग के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

एयरपोर्ट और सड़कों पर कड़ी पाबंदियां

सुरक्षा के मद्देनजर माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।
अब यात्री गेट-2 से एंट्री कर सकते हैं।
नवा रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है, ताकि VIP मूवमेंट में कोई बाधा न आए।

नवा रायपुर में भारी वाहनों पर पूर्ण रोक

IIM से माना एयरपोर्ट और स्पीकर हाउस तक सभी मार्गों पर मध्यम और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लागू है।स्थानीय ड्राइवरों को रूट बदलकर चलना पड़ रहा है।

राज्यों का प्रेजेंटेशन और मॉडल स्टेट चयन

कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण के अपने प्रयासों पर प्रेजेंटेशन देंगे।
एक मॉडल स्टेट चुना जाएगा, जिसके आधार पर कॉमन गाइडलाइन बनाई जाएगी।
पिछले साल यह सम्मेलन भुवनेश्वर (ओडिशा) में हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था।

इस बार छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन का मेजबान बना है—जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

VIP ठहराव की व्यवस्था

PM M-1 और केंद्रीय गृहमंत्री M-11 में ठहरेंगे।
नए सर्किट हाउस में NSA अजीत डोभाल, डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह, IB चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों गृह राज्य मंत्रियों की व्यवस्था की गई है।

सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक हैं।
ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे तैयार हैं।
33 राज्यों के DGP, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 DG/ADG समेत 75 अधिकारी यहां ठहरेंगे।

ADG-IG को सुरक्षा की कमान

पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान ADG दीपांशु काबरा और IG अमरेश मिश्रा के पास है।
राज्य पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों के बीच कोऑर्डिनेशन भी यही संभालेंगे।

 अलग-अलग अधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां

ओपी पाल आवास प्रबंधन, और ध्रुव गुप्ता कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए हैं।हर VIP लोकेशन पर कमांडेंट या SP रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।अफसरों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगेगी। IIM में IG रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे।

एक महीने में PM का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा

PM मोदी एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
1 नवंबर को भी वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर आए थे, जहां उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की थी, आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया था और राज्योत्सव में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J