रायपुर के फार्महाउस में दरिंदगी: बॉयफ्रेंड से पैचअप का झांसा देकर शादीशुदा महिला से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कुंरा स्थित एक फार्महाउस में 25 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। महिला को उसके बॉयफ्रेंड से पैचअप करवाने के बहाने बुलाया गया था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्तों — आशीष जोशी और रूपेंद्र साहू — ने 27 अक्टूबर को उसे झांसा देकर फार्महाउस ले गए। वहां बर्थडे पार्टी के बहाने महिला को कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी गई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी हालत में दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बॉयफ्रेंड से पैचअप का झांसा देकर शादीशुदा महिला से गैंगरेप

धरसींवा पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

धरसींवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है और इस समय रायपुर में अपने परिवार के साथ रहती है। घटना के बाद महिला को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर के कारण वह कई दिन तक चुप रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर एक हफ्ते बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी आशीष जोशी श्याम नगर, तेलीबांधा का रहने वाला है और मेडिकल दुकान में काम करता है। वहीं दूसरा आरोपी रूपेंद्र साहू धरसींवा के कपसदा गांव का निवासी है और किराना दुकान चलाता है। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रूपेंद्र अभी फरार है।

दो बच्चों की मां है पीड़िता

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वह रायपुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। घटना के बाद से वह सदमे में है।


यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J