रायपुर में 250 परिवारों ने की घर वापसी, स्वामी नरेंद्राचार्य के सानिध्य में BJP नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धोए पैर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में शनिवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। गुढियारी के दहीहांडी मैदान में स्वामी नरेंद्राचार्य के सानिध्य में 250 से अधिक परिवारों ने अपने धर्म में वापसी की। इस मौके पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का दृश्य और भावनात्मक पल

समारोह के दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी करने वाले परिवारों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। इस भावनात्मक दृश्य को देखकर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। यह कार्यक्रम धार्मिक सौहार्द और आत्मिक जुड़ाव का प्रतीक बना रहा।

रायपुर घर वापसी कार्यक्रम में स्वामी नरेंद्राचार्य और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव – Ghar Wapasi Raipur Event Image

परिवारों ने साझा किया अपना अनुभव

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने बताया कि उन्हें बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया था। कहा गया था कि यह उनके स्वास्थ्य या जीवन के लिए लाभदायक होगा, लेकिन बाद में उन्हें संतोष नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अपने मूल धर्म में लौटकर उन्हें अब आत्मिक शांति मिल रही है।

स्वामी नरेंद्राचार्य का वक्तव्य

स्वामी नरेंद्राचार्य ने कहा कि अब तक वे देशभर में करीब 1 लाख 53 हजार परिवारों की घर वापसी करा चुके हैं। उन्होंने धर्मांतरण को गलत ठहराते हुए सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में प्रभु ईसू के बारे में पढ़ाया जाना धर्मांतरण को बढ़ावा देता है।

वेद आधारित शिक्षा की बात

स्वामी नरेंद्राचार्य ने कहा कि सरकार को वेद आधारित स्कूलों की स्थापना करनी चाहिए। इसके लिए वेद पाठशालाएं भी संचालित की जा रही हैं। उनका लक्ष्य है कि सभी जातियों के हिंदू बच्चे वेद आधारित शिक्षा से प्रशिक्षित होकर पुरोहित बन सकें।

जूदेव ने निभाई पिता की परंपरा

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि उनके पिता दिलीप सिंह जूदेव भी राजा होते हुए लोगों के पैर पखारते थे। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भी घर वापसी करने वालों के पैर धोकर उनका स्वागत किया।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

जूदेव ने बताया कि आज 250 परिवारों की घर वापसी हुई है और आने वाले दिनों में यह अभियान सुदूर इलाकों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे दूर-दराज के अंचलों में जाकर घर वापसी का यह अभियान और तेज़ करेंगे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J