रायपुर में हुई राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक ! अब हर माल बुकिंग होगी 100% वैधानिक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आज रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि अब से प्रदेशभर में संपूर्ण माल बुकिंग 100 प्रतिशत वैधानिक रूप से की जाएगी।

                          रायपुर में गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में सदस्य निर्णय लेते हुए
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा सरकार से समय प्रदान कर उनके निराकरण हेतु शीघ्र पहल करने का अनुरोध किया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह सामूहिक निर्णय प्रदेश के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को अधिक पारदर्शी, संगठित और सशक्त बनाएगा।

बैठक में सभी ने अपनी एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए यह संकल्प दोहराया कि वे मिलजुलकर प्रदेश के परिवहन उद्योग की मजबूती और हितों की रक्षा के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — स्वरूप चोपड़ा, नीरज बंसल, याकूब मोकाती, रोशन शर्मा, बनारसी पाण्डे, रूपक चन्द्रवंशी, अंकित जैन, दुर्गेश नाहटा एवं पिंटू सिंह, तथा समस्त परचुन ट्रांसपोर्ट व्यापारीगण। सभी ने संयुक्त रूप से अपनी एकजुटता का परिचय दिया और सरकार से सकारात्मक संवाद के माध्यम से समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद व्यक्त की।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J