भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग) रायपुर में पाकिस्तान आधारित आईएसआईएस मॉड्यूल का पर्दाफाश होते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। शनिवार को एटीएस की टीम माना बाल संप्रेक्षण गृह पहुंची, जहां गिरफ्तार दोनों नाबालिगों से लगातार गहन पूछताछ की जा रही है।
दोनों किशोरों को अलग सुरक्षित कक्ष में रखा गया है। कमरे की निगरानी उच्च स्तरीय सुरक्षा के तहत की जा रही है। आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध है। केवल संप्रेक्षण गृह प्रभारी और चिह्नित प्रहरी ही उस कमरे तक पहुंच सकते हैं।
पूछताछ के दौरान एटीएस को कई तथ्य मिले, जिन्हें एनआईए के साथ साझा किया जा रहा है। एनआईए इन तथ्यों का अलग एंगल से विश्लेषण कर रही है। अगर नेटवर्क के बड़े तार सामने आते हैं, तो राष्ट्रीय जांच एजेंसी आगे स्वतंत्र जांच शुरू कर सकती है। फिलहाल एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किशोरों के संपर्क में प्रदेश के कितने अन्य युवा थे और किस तरह पाक हैंडलरों के निर्देश पर नाबालिग अन्य बच्चों को प्रभावित कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार पाक हैंडलरों ने दोनों किशोरों को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अपनी विचारधारा में ढाल लिया था। उन्हें धर्म के नाम पर भड़काकर सामाजिक तंत्र से पूरी तरह अलग कर दिया गया। हैंडलर उन्हें ऐसे युवाओं का नेटवर्क बढ़ाने के निर्देश देते थे जो उनके कट्टर विचारों से प्रभावित हो सकते थे। बच्चों को राज्य में किसी बड़ी आतंकी गतिविधि की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी थी, लेकिन एटीएस ने पहले ही इसे नाकाम कर दिया।
एटीएस को शक है कि रायपुर और भिलाई के इन किशोरों की तरह प्रदेश में और भी नाबालिगों को प्रभावित किया गया हो सकता है। एजेंसी ने 10,000 से अधिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स की निगरानी शुरू कर दी है।
साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। संदिग्ध अकाउंट्स के आइपी एड्रेस ट्रैक किए जा रहे हैं और विदेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है। इंस्टाग्राम सबसे संदिग्ध प्लेटफार्म के रूप में सामने आया है, इसलिए इस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
एटीएस ने दोनों बच्चों की चैट, ग्रुप स्क्रीनशॉट, फर्जी आईडी और हिंसक कंटेंट के सबूत परिवारों को दिखाए। परिजनों ने बताया कि उन्हें अंदाजा तक नहीं था कि उनके बच्चे फोन में इस तरह की दुनिया में फंसे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




