ग्वालियर के आलीशान फ्लैट से ऐसे धरा गया रायपुर का मोस्टवांटेड वीरेंद्र तोमर, पत्नी बोली– “सब मिलकर मार डालो!”


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर की गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। ग्वालियर के पॉश इलाके में बने एक आलीशान फ्लैट से जब पुलिस ने उसे दबोचा, तो हर कोई दंग रह गया। वह नौकरों के बीच छिपकर रह रहा था और बालकनी में झांकते ही पुलिस के जाल में फंस गया।

रविवार को जब उसे रायपुर लाया गया, तो पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर ने जुलूस के दौरान बवाल मचा दिया। वह पुलिस पर बरस पड़ी और चिल्लाने लगी – “सब मिलकर मेरे पति को मार डालो!”

वीरेंद्र तोमर गिरफ्तारी फोटो – रायपुर पुलिस ने ग्वालियर फ्लैट से मोस्टवांटेड को पकड़ा

ऐसे हुई मोस्टवांटेड की गिरफ्तारी

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियारों के मामलों में तोमर और उसका भाई रोहित तोमर लंबे समय से फरार थे। दोनों के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस की टीम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्यप्रदेश तक छानबीन कर चुकी थी, लेकिन दोनों हाथ नहीं आए।

शातिर तोमर लगातार ठिकाने बदलता था और परिजनों से भी सीधे संपर्क नहीं रखता था। इसी बीच टेक्निकल एनालिसिस और मुखबिरों से सूचना मिली कि वह ग्वालियर या दिल्ली में छिपा है। रायपुर क्राइम ब्रांच ने तुरंत दो टीमें रवाना कीं — एक दिल्ली और दूसरी ग्वालियर के लिए।

ग्वालियर में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र की विंडसर हिल्स टाउनशिप में पुलिस ने 6–7 दिन तक निगरानी की। नौकरों का आना-जाना लगा रहता था, पर तोमर कहीं दिखाई नहीं देता था।
शनिवार को अचानक वह बालकनी में कपड़े लेने बाहर आया और पुलिस ने उसे पहचान लिया। फौरन लोकल पुलिस के साथ रेड मारकर 
उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार होने पर तोमर ने कहा कि वह जल्द ही सरेंडर करने वाला था।

पत्नी का हंगामा और जुलूस में बवाल

रविवार को पुलिस ने वीरेंद्र का भाटागांव में जुलूस निकाला। वह लंगड़ाते हुए चल रहा था और बनियान फटी हुई थी। तभी अचानक वह बेहोश हो गया।
मौके पर मौजूद उसकी पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर बौखला गई और मीडिया के सामने चिल्लाने लगी – 
“मेरे पति को सब मिलकर मार डालो!”
पुलिस ने माहौल बिगड़ने से पहले तोमर को गाड़ी में बैठाया और थाने ले गई।

कोर्ट में पेशी और रिमांड

पुलिस ने वीरेंद्र को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक दिन की कस्टडी दी। अब सोमवार को फिर से कोर्ट में पेशी होगी। इस बीच, उसका भाई रोहित तोमर अभी भी फरार है।दोनों भाइयों पर 16 से ज्यादा केस दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, चाकूबाजी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग शामिल हैं।

हाईकोर्ट ने जमानत खारिज की

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वीरेंद्र और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जबकि उनकी पत्नियों और भतीजे को राहत मिल चुकी है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें ऑर्गेनाइज्ड क्राइम केस में फंसाया है।

कौन है वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर?

वीरेंद्र सिंह तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। वह भाई रोहित और परिवार के साथ सूदखोरी और वसूली का धंधा चलाता था।2006 में उसके खिलाफ पहला केस दर्ज हुआ था। अब तक उसके खिलाफ कई थानों में मारपीट, ब्लैकमेलिंग, उगाही और आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं।

पूरा मामला क्या है?

करीब 5 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से दोनों भाई फरार थे। तलाशी में पुलिस को वीरेंद्र के घर से अवैध हथियार मिले थे, जिसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ/

रायपुर और भाटागांव के लोगों में इस गिरफ्तारी को लेकर खूब चर्चा है। लोग कह रहे हैं कि “जो सालों से कानून से खेल रहा था, आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।”

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J