भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक 16 साल की नाबालिग लड़की की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वह 2 दिन पहले घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था।
शनिवार दोपहर, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह में स्थित रिहायशी इलाके के खाली प्लॉट में स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में लड़की का शव देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई है। रायपुर ASP दौलत राम पोर्ते ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला मर्डर का प्रतीत होता है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और हर एंगल से सबूत खंगाल रही है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस नाबालिग के परिवार और परिचितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। शुरुआती सबूतों से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
परिवार ने बताया कि लड़की गुरुवार शाम 6 बजे घर से निकली थी। वह पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी और अक्सर दो-तीन दिन में घर लौट जाती थी। इस बार भी परिवार ने सोचा था कि वह जल्द लौट आएगी, इसलिए फोन नहीं किया।
परिजनों के अनुसार, लड़की की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसने पहले श्यामनगर में पढ़ाई की और बाद में कटोरा तालाब स्कूल में पढ़ाई जारी रखी।
ASP दौलत राम पोर्ते ने बताया कि डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। टीम हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




