पहलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 11 लोगों की जान बचाने वाले नजाकत अली को राज्योत्सव में किया गया सम्मानित..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मनेंद्रगढ़,छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में उस शख्स को सम्मानित किया गया, जिसने अपने साहस और इंसानियत की मिसाल पेश की थी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में कई लोगों की जान बचाने वाले नजाकत अली और उनके परिवार को इस मौके पर विशेष सम्मान दिया गया।

समारोह में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक रेणुका सिंह ने नजाकत अली को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच से जब उनका नाम पुकारा गया, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।

नजाकत अली सम्मान समारोह मनेंद्रगढ़ में

नजाकत अली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चश्मदीद गवाह हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 11 शैलानियों की जान बचाई थी, जो चिरमिरी से घूमने के लिए कश्मीर गए थे। पिछले 15 सालों से नजाकत सर्दियों में चिरमिरी आकर कश्मीरी गर्म कपड़ों का व्यापार करते हैं, वहीं कश्मीर में वे पर्यटन से जुड़ा काम करते हैं। इस समय भी वे चिरमिरी में ही मौजूद हैं।

22 अप्रैल 2025 को हुआ था हमला
नजाकत अली ने बताया कि आतंकी हमला पहलगाम की बेसरनबेली में उस दिन हुआ, जब वे खुद मौके पर मौजूद थे। अचानक आतंकियों ने शैलानियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके अपने भाई सहित कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी।

अपनी जान की परवाह किए बिना नजाकत ने चिरमिरी से गए चार परिवारों के 11 लोगों को बचाया। इन शैलानियों में लक्की परासर, अरविंद अग्रवाल, शिवांस जैन और हैप्पी वधावन अपने परिवारों और बच्चों के साथ मौजूद थे।

इस घटना ने नजाकत अली को न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का हीरो बना दिया। आज भी चिरमिरी के लोग उनके साहस को याद करते हैं और उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J