8 महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आईं राष्ट्रपति मुर्मू! अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस, बसंत-पंडो से मुलाकात आज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पूरा शहर सज-धजकर तैयार है।

जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से अंबिकापुर पहुंचेंगी।पीजी कॉलेज मैदान में होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि होंगी।राज्यपाल रामेन डेका इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।

IMAGE TITLE: अंबिकापुर में राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचतीं हुईं

योजनाओं का शुभारंभ और वैद्यों के लिए नई सुविधा

अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति दो योजनाओं का उद्घाटन कर सकती हैं।पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है, जिसमें उनकी विधाओं को संरक्षित करने की पहल की जाएगी।इसके साथ ही स्थानीय देवस्थलों से जुड़ी योजना का भी शुभारंभ संभव है।

स्थानीय लोग भी इसे बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं, क्योंकि इन योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों में सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

70 साल पुरानी याद से मुलाकात – बसंत पंडो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 70 साल पहले गोद लिए गए पंडो समुदाय के बच्चे—आज 80 साल के हो चुके बसंत पंडो से भी मुलाकात करेंगी।1952 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सरगुजा प्रवास के दौरान बसंत को गोद में उठाकर नाम दिया था।राष्ट्रपति मुर्मू को सरगुजा पहुंचने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति माना जा रहा है।

ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री मिलकर जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का भी शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला लगाया गया है।साथ ही जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और विद्रोहों के नायकों के परिवारों का भी सम्मान किया जाएगा।

नृत्य महोत्सव की धूम—पहले दिन की झलक

कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव आयोजित हुआ।छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आए नर्तक दलों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों सम्मानित किया जाएगा, यह सुनकर युवा कलाकारों में खास उत्साह है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम—भारी वाहन बैन

राष्ट्रपति प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एसपीजी ने संभाल रखी है।राज्य के डीजीपी, एडीजी, 6 आईपीएस और दो हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।शहर में 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और मुख्य इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है।इसी कारण पीजी कॉलेज, होलीक्रॉस कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित की गई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J