भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से आई एक दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे इलाके को हिला दिया।
अमरूद तोड़ने जैसी मामूली बात पर साले ने अपने ही जीजा की सिलबट्टे से हत्या कर दी।
यह वारदात शुक्रवार सुबह बोरसी के पंचशील सेक्टर, सड़क नंबर 18 की है।
घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। जानकारी के मुताबिक राजकुमार वर्मा सुबह करीब 10 बजे अपने साले गोविंदराज के घर अमरूद तोड़ने पहुंचे थे। राजकुमार की पत्नी ने उन्हें बाहर रहने को कहा, लेकिन वे घर के अंदर चले गए।
बस इसी बात पर गोविंदराज भड़क उठा, और फिर शुरू हुआ झगड़ा, जो कुछ ही मिनटों में जानलेवा बन गया।
पहले डंडा छीना, फिर सिलबट्टा उठाया
गुस्से में दोनों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। राजकुमार के पास एक डंडा था, जिसे गोविंदराज ने छीनकर फेंक दिया।इसके बाद वह घर के अंदर गया और पास रखे सिलबट्टे से जीजा के सिर पर जोरदार वार कर दिया।सिर पर गहरी चोट लगने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी
हत्या करने के बाद आरोपी गोविंदराज मौके से भागा नहीं, बल्कि सीधे पद्मनाभपुर थाना पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।उसने पूरी घटना की जानकारी खुद दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुराना पैसों और जमीन का विवाद भी था वजह
मृतक के भाई संजू ने बताया कि राजकुमार वर्मा बोरिया गेट, भिलाई के पास एक निजी अस्पताल में काम करते थे।परिवार ने बताया कि दोनों के बीच जमीन बेचने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश ने मामूली विवाद को जानलेवा बना दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने आरोपी गोविंदराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह झगड़ा कई दिनों से अंदर-ही-अंदर सुलग रहा था, जो अब इस दर्दनाक रूप में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




