सेल्फी के चक्कर में गई जान: चलती ट्रेन से गिरी युवती, 3 दिन तक लावारिस रही लाश, पुलिस ने कर दिया दफन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सेल्फी के चक्कर में एक युवती ने अपनी जान गंवा दी। खारून नदी के रेलवे ब्रिज पर चलती ट्रेन में सफर के दौरान सेल्फी लेते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे ट्रैक पर गिर पड़ी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना रात के वक्त हुई, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह मिली, जब राहगीरों ने ट्रैक के किनारे खून से सनी लाश देखी। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तीन दिनों तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पहचान न होने पर पुलिस ने उसे लावारिस मानकर शव को दफना दिया।

रायपुर खारून नदी ब्रिज पर सेल्फी लेते वक्त ट्रेन से गिरी युवती – selfie accident on moving train raipur kharun river bridge

हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया को तक नहीं दी। न तो तस्वीर जारी की गई और न ही घटना की सूचना किसी माध्यम से दी गई, जिससे युवती की पहचान की जा सके।

पुलिस का यह रवैया सवालों के घेरे में है क्योंकि 3 नवंबर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, फिर भी मीडिया या सोशल प्लेटफॉर्म पर पहचान के प्रयास नहीं किए गए।

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आमानाका पुलिस ने ऐसी ही लापरवाही दिखाई थी। करीब पांच महीने पहले शंकरनगर निवासी इंजीनियर मृणाल (41 वर्ष) का शव संदिग्ध हालात में नाले से मिला था। सिविल लाइंस थाने में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन दोनों थानों के बीच समन्वय की कमी के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

आख़िरकार, मृणाल के शव को भी पुलिस ने लावारिस मानकर दफना दिया था। परिजनों को चार महीने बाद जाकर बेटे की मौत की जानकारी मिली।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J