हिड़मा के करीबी एर्रा समेत 37 नक्सली मुख्यधारा में लौटे! तेलंगाना माओवादियों का सरेंडर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर। तेलंगाना में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। पहली बार शीर्ष नेतृत्व से जुड़े माओवादियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया है। कुल 37 नक्सलियों ने तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा में वापसी की।

सरेंडर करने वालों में कोय्यादा सम्बैया उर्फ आजाद, अप्पासी नारायण उर्फ रमेश और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य मूचाकी सोमडा उर्फ एर्रा जैसे नाम शामिल हैं। एर्रा को लंबे समय से हिड़मा का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था।

Telangana Maoist Surrender, 37 Naxals including Erra hand over weapons

सरेंडर सूची में 3 स्टेट कमेटी सदस्य, 3 डिवीजनल कमेटी सदस्य, 9 एरिया कमेटी मेंबर और 22 पार्टी कमेटी सदस्य शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1,40,05,000 रुपए का इनाम घोषित था। यह तेलंगाना–दक्षिण बस्तर बेल्ट में संगठन की सक्रियता को दर्शाता है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपने साथ AK-47, दो SLR, चार 303 रायफल सहित अन्य हथियार भी सौंपे। 37 में से 12 तेलंगाना स्टेट कमेटी से और 23 दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य थे, जबकि 2 PLGA में सक्रिय थे। आजाद ने खुलकर कहा कि वे लंबे समय से मुख्यधारा में लौटना चाहते थे।

अधिकारियों के मुताबिक यह सरेंडर माओवादियों की दक्षिण बस्तर–तेलंगाना सीमा पर कमजोर होती पकड़ का संकेत है। विशेषकर हिड़मा के नेटवर्क में सक्रिय एर्रा का आत्मसमर्पण संगठन के लिए बड़ा मनोबल गिराने वाला माना जा रहा है।

राज्य सरकार ने सरेंडर करने वाले माओवादियों को पुनर्वास योजनाओं का लाभ देने की घोषणा की है। सुरक्षा एजेंसियां इसे माओवादी संगठन के भीतर बढ़ते अविश्वास और लगातार दबाव की परिणति बता रही हैं। यह सामूहिक आत्मसमर्पण दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J