भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई में क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस बार नवंबर का आखिरी रविवार बेहद खास होने वाला है।अध्यक्ष जेसी आलोक अग्रवाल ने बताया कि जेसीआई दुर्ग-भिलाई हमेशा से सदस्यों के बीच जुड़ाव, टीम भावना और उत्साह को बढ़ावा देने वाले आयोजनों के लिए जाना जाता है। इसी उद्देश्य से Unity Cup 2025 का भव्य आयोजन 30 नवम्बर 2025, रविवार को Pro Turf, Roman Park के पीछे, दुर्ग में किया जा रहा है।
मेंटोर जेसी राजेश सांखला ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए कप्तानों और खिलाड़ियों का चयन लकी ड्रॉ प्रक्रिया के माध्यम से हुआ। सबसे पहले कप्तानों की स्लिप निकाली गई और उसके बाद क्रमशः टीम सदस्यों का चयन किया गया। इस प्रक्रिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही खिलाड़ियों और सदस्यों में उत्साह और रोमांच का संचार कर दिया है। जेसी सदस्यों को 6 टीमों में तथा लेडी जेसी सदस्यों को 2 टीमों में बाँटा गया है तथा सभी के लिए बॉक्स क्रिकेट का आयोजन कराया जा रहा है।
जेसी सदस्यों की टीमें
1. Blasters, कप्तान: जेसी करन तिवारी टीम प्रमुख सहेली अलंकरण
2. Royals, कप्तान: जेसी जी.एस.एम. वामसी टीम प्रमुख पृथ्वी पैलेस
3. Makers, कप्तान: जेसी अंशुल रामारिया, टीम प्रमुख रिषभ बिल्डर
4. Sun Risers, कप्तान: जेसी विशाल कटारिया, टीम प्रमुख होप एनर्जी
5. Riders, कप्तान: जेसी आनंद जैन, टीम प्रमुख जे डी TVS
6. Daredevils, कप्तान: जेसी आशीष देवांगन, टीम प्रमुख स्ट्रेंथ न हेवेन
लेडी जेसी सदस्यों की टीमें
1. Pitch Princess, कप्तान: लेडी जेसी रानू कुमार
2. Blazing Queens, कप्तान: लेडी जेसी गुंजा पिंचा
अध्यक्ष जेसी आलोक अग्रवाल ने बताया कि सभी टीमों के खिलाड़ियों में अभ्यास को लेकर जबरदस्त उत्साह है और आयोजन को सफल बनाने के लिए मेंटोर जेसी राजेश सांखला के मार्गदर्शन में डायरेक्टर इंचार्जजेसी अमित बराड़िया एवं जेसी विवेक जैन, प्रोग्राम डायरेक्टर् जेसी सुषांत चौबे एवं जेसी संजय डे सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। मैच समन्वय, तकनीकी तैयारी, अंपायरिंग और मैदान व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Unity Cup 2025 को न केवल एक खेल प्रतियोगिता, बल्कि आपसी जुड़ाव और उत्सव का दिन बनाने के लिए सभी समितियाँ सक्रिय हैं। जेसीआई दुर्ग-भिलाई का यह आयोजन सदस्यों सदस्यों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, टीम स्पिरिट और आपसी सहयोग को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। जेसीआई दुर्ग-भिलाई इस आयोजन को यादगार और ऊर्जा से भरपूर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्रिकेट के माध्यम से सामूहिकता और आनंद को नई पहचान दिलाने की यह पहल सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




