भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। वायशेप ब्रिज पर गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा करीब शाम 4 बजे का है। ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे मां-बेटी उसमें दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान नेहा पटनायक (18) के रूप में हुई है। वह अपनी मां उषा पटनायक (45) के साथ मालवीय नगर चौक से मॉडल टाउन जा रही थीं। रास्ते में वायशेप ब्रिज के पास बटालियन मार्ग पर यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद चालक अपनी ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही यातायात की हाइवे पेट्रोलिंग, सुपेला थाना पुलिस और स्मृति नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन आरोपी चालक का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




