भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुस्से में नौकरी छोड़ने का नया ट्रेंड
बदलते वर्क कल्चर में अब एक नया कॉर्पोरेट ट्रेंड तेजी से चर्चा में है—‘रिवेंज क्विटिंग’। कर्मचारी गुस्से या अपमान में अचानक नौकरी छोड़ देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आक्रामक resignation mails और वीडियो ने इसे और बढ़ावा दिया है। खासकर युवा वर्ग में यह तेजी से फैल रहा है, जो तुरंत प्रतिक्रिया और अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं।‘रिवेंज क्विटिंग’ क्या है?
जैसा नाम से ही स्पष्ट है, यह गुस्से में तुरंत दिया गया इस्तीफा है। नाराजगी, अपमान या बॉस के बुरे व्यवहार के चलते कर्मचारी अचानक नौकरी छोड़ देते हैं। 2018 में यूरोप और अमेरिका में यह ट्रेंड उभरा और कोरोना के बाद इसमें और तेजी आई। 2021–22 में अमेरिका में भारी वर्कलोड और मानसिक तनाव ने लाखों कर्मचारियों को अचानक नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया।
क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
कॉर्पोरेट वर्क एनवायरनमेंट में प्रेशर, कठोर डेडलाइंस और बॉस का कठोर व्यवहार कर्मचारियों को भावनात्मक रूप से कमजोर बना देता है। ग्लोबल सर्वे के अनुसार, 2023 में 50% कर्मचारी नौकरी छोड़ने का सोच रहे थे, जबकि 16% युवा बिना योजना के अचानक रिजाइन करने का मन बना चुके थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ईमेल ने इस ट्रेंड को और हवा दी है।
क्या यह सही कदम है?
रिवेंज क्विटिंग से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन लंबे समय में करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रोफेशनल इमेज खराब होती है और impulsive फैसले बेहतर अवसरों से दूर कर सकते हैं। बार-बार ऐसा करने से संगठनात्मक साख भी प्रभावित होती है।
बेहतर विकल्प क्या हैं?
अपनी बात व्यक्त करना जरूरी है, लेकिन सोच-समझकर। HR या मैनेजर से calmly बातचीत करें। यदि स्थिति नहीं सुधरती, तो प्रोफेशनल तरीके से रिजाइन करें। ‘रिवेंज क्विटिंग’ की जगह ‘क्वाइट क्विटिंग’ यानी काम के प्रति सीमाएं तय करना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है। इस्तीफा देते समय शालीनता और संतुलन बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




