भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सर्दियाँ अपने पूरे जोर पर आने वाली हैं और ऐसे मौसम में सबसे बड़ी उलझन यही रहती है—नहाने के लिए गर्म पानी बेहतर है या ठंडा? तापमान गिरते ही शरीर में नमी कम होने लगती है, त्वचा रूखी पड़ती है और होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में सही पानी का चुनाव आपकी सेहत के लिए बेहद अहम हो जाता है।
सर्दियों में क्यों बढ़ती है दिक्कत
ठंड के दिनों में वातावरण में नमी और ठिठुरन बढ़ जाती है।कुछ लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग ठंडे पानी को बेहतर मानते हैं।साबुन, फेसवॉश और स्किन केयर में भी खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि सर्दियों में त्वचा जल्दी सूखने लगती है।
गर्म पानी क्या फायदे देता है
गर्म पानी शरीर को अंदर तक गर्माहट देता है।यह मांसपेशियों की जकड़न कम करता है और तनाव भी घटाता है।रक्त वाहिकाओं को आराम देकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।अगर आपको सर्दी-जुकाम है, तो गर्म पानी की भाप नाक के बंद रास्ते खोलने में मदद करती है।स्थानीय लोगों का भी यही कहना है कि ठंड में सुबह-सुबह गर्म पानी राहत देता है।
गर्म पानी के नुकसान भी कम नहीं
बहुत ज्यादा गर्म पानी त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म कर देता है।इससे रूखापन, खुजली और सूजन बढ़ जाती है।कई बार गर्म पानी एक्ज़िमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है।
ठंडे पानी के फायदे क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों के अनुसार, रोज़ाना ठंडे पानी से नहाना रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है।
ठंडा पानी शरीर में ऊर्जा पैदा करता है और ब्लड सर्कुलेशन भी तेज करता है।यह सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में भी मदद करता है।
लेकिन ठंडे पानी के खतरे भी हैं
सर्दियों में ठंडा पानी कई बार सर्दी-जुकाम, सांस की दिक्कत और कमजोरी बढ़ा देता है।
इसी वजह से ठंड में सीधा ठंडा पानी सभी के लिए सही नहीं माना जाता।विशेषज्ञ मानते हैं कि नहाने के लिए न तो बहुत गर्म और न ही बहुत ठंडा पानी इस्तेमाल करना चाहिए।
माइल्ड गर्म पानी यानी गुनगुना पानी शरीर और त्वचा दोनों के लिए सुरक्षित है।यही संतुलन आपके स्वास्थ्य और त्वचा की नमी को बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




