सर्दियों में बढ़ रही डिहाइड्रेशन की खतरे की घंटी! प्यास न लगे तो भी पानी पिएं, जानें 13 संकेत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग गर्म कपड़ों में लिपट जाते हैं, लेकिन इसी बीच एक खतरा चुपचाप बढ़ने लगता है—डिहाइड्रेशन का खतरा। ठंड में प्यास कम लगती है, लोग पानी पीना भूल जाते हैं और धीरे-धीरे शरीर में पानी की कमी बढ़ जाती है। शहर के कई हिस्सों में लोग होंठ फटने और थकान को आम समझकर नजरअंदाज भी कर देते हैं।

दरअसल, ठंडा मौसम होने की वजह से शरीर पसीना नहीं छोड़ता, मुंह सूखता नहीं और प्यास का एहसास भी नहीं होता। ज्यादातर लोग तब पानी पीते हैं जब शरीर प्यास का संकेत देता है, लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं—जब प्यास लगती है, तब तक शरीर में पानी की कमी शुरू हो चुकी होती है। यही वजह है कि सर्दियों में डिहाइड्रेशन ज्यादा देखने को मिलता है।

                             Winter Dehydration Awareness – Sardi me pani pine ki jarurat IMAGE TITAL

फिजिकल हेल्थ’ में आज जानिए—
• सर्दियों में प्यास क्यों नहीं लगती
• डिहाइड्रेशन का खतरा क्यों बढ़ जाता है
• कितना पानी जरूरी है
• और शरीर को हाइड्रेट रखने के आसान तरीके

एक्सपर्ट: डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर

सर्दियों में प्यास क्यों कम लगती है?

ठंड में शरीर का तापमान पहले से ही कम होता है। पसीना निकलने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए बार-बार पानी पीने की इच्छा भी नहीं होती। गर्मी के विपरीत, ठंड में ना पसीना आता है, ना गला सूखता है—इसी कारण प्यास का एहसास कम होता है।

ठंड में डिहाइड्रेशन क्यों बढ़ जाता है?

ठंड में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं ताकि शरीर से गर्मी बाहर न निकले। इस दौरान किडनी तक ज्यादा खून पहुंचता है, और किडनी ज्यादा पानी छानकर बाहर निकालती है। ऊपर से लोग पानी पीते भी कम हैं।
इन सब बातों की वजह
से डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ता है।

सर्दियों में डिहाइड्रेशन के लक्षण

ठंड में डिहाइड्रेशन के लक्षण धीरे-धीरे दिखते हैं—
• होंठ फटना
• त्वचा रूखी होना
• थकान
• सिरदर्द
• पेशाब का गहरा पीला रंग

पसीना न आने की वजह से ये लक्षण देर से महसूस होते हैं।

क्या सर्दियों में डिहाइड्रेशन ज्यादा खतरनाक है?

हां। क्योंकि लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। शरीर से पानी सांस, पेशाब और हल्के पसीने से लगातार बाहर निकलता रहता है। जब पानी बहुत कम हो जाता है, तो—
• खून गाढ़ा हो जाता है
• हार्ट और किडनी पर दबाव बढ़ता है
• ब्लड प्रेशर गिर सकता है
• ऑक्सीजन की कमी हो सकती है
• गंभीर स्थिति
में ऑर्गन फेलियर तक हो सकता है

ठंड में कितना पानी पीना जरूरी?

चाहे गर्मी हो या सर्दी, शरीर को पानी की जरूरत समान रहती है।
औसतन 2 से 2.5 लीटर पानी रोज पीना जरूरी है।

शरीर की पानी की कमी कैसे पूरी होगी?

सर्दियों में ठंडा पानी पीना मुश्किल लगता है, इसलिए कुछ उपाय अपनाने होंगे—

दिनभर का पानी लक्ष्य तय करें

1 लीटर की बोतल को दिन में 2 बार खत्म करें यानी कम-से-कम 2 लीटर पानी
गुनगुना पानी पीने से भी राहत मिलती है।

सब्जियों और फलों से पानी लें

हरी सब्जियों और मौसमी फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है।
इन्हें खाने से पानी की कमी आसानी से पूरी होती है।

डिहाइड्रेशन से जुड़े जरूरी सवाल-जवाब

सवाल— डॉक्टर को कब दिखाएं?
जवाब— लगातार थकान, सिरदर्द, चक्कर, पेशाब का बहुत पीला रंग, मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सवाल— सर्दियों में कौन-से ड्रिंक सुरक्षित हैं?
जवाब—
• गुनगुना पानी
• हर्बल चाय
• हल्दी वाला दूध
• गुनगुना नारियल पानी
• गर्म सूप
ये शरीर को हाइड्रेट रखकर गर्माहट भी देते हैं।

सवाल— बच्चों और बुजुर्गों के लिए क्या खास सलाह?

जवाब— उन्हें प्यास का एहसास कम होता है। छोटे अंतराल पर हल्का गुनगुना पानी दें, फल-सब्जियां खिलाएं और दिनभर 2 लीटर लिक्विड देना जरूरी है।

सवाल— पूरे दिन कौन-सी आदतें अपनाएं?
जवाब—
• छोटे-छोटे अंतराल में पानी
• मौसमी फल-सब्जियां
• सुबह की धूप
• गर्म कपड़े
• सूप और हर्बल चाय

ये आदतें ठंड में डिहाइड्रेशन से बचाती हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J