विज्ञापन

CG : NH-43 पर कार-ट्रेलर भिड़ंत! मेले से लौट रहे 5 दोस्तों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार देर रात ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। NH-43 पतराटोली के पास i-20 कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में एक ही गांव के 5 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई।

Jashpur Road Accident IMAGE: Car Trailer Takraav me 5 doston ki maut

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह

जानकारी मिली है कि सभी युवक मनोरा थाना क्षेत्र में चल रहे मेले से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। घर जल्दी पहुंचने की जल्दी में कार काफी तेज चल रही थी। पतराटोली के पास अचानक सामने तेज रफ्तार ट्रेलर को देखकर ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठा और भिड़ंत हो गई।

कार लोहे के ढेर में बदल गई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

धमाके की आवाज से सहम गया इलाका

टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और कार सड़क किनारे तक घिसटती चली गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन कार में फंसे सभी युवक मृत मिले।

शव निकालने में लगी भारी मशक्कत

सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से शवों को कार से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।

ट्रेलर ड्राइवर फरार

दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने बताया कि मृतक सभी खटंगा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि “आमने-सामने टक्कर हुई है, ट्रेलर ड्राइवर की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।”

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J