भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आधार यूजर्स के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए न आधार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही लंबी लाइन में लगना होगा। नया अपडेट इसे घर बैठे मिनटों में पूरा कर देगा।
इस अपडेट के साथ ‘माय कॉन्टैक्ट कार्ड’ जैसा खास फीचर भी आया है, जो एक डिजिटल क्यूआर कोड है। इसे स्कैन करने पर सिर्फ नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देंगे, जबकि बाकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
पहले आधार में छोटी सी जानकारी बदलवाने के लिए भी लोगों को लंबे समय तक केंद्रों में इंतजार करना पड़ता था। लेकिन तकनीक के इस नए कदम से UIDAI ने काम को बेहद आसान कर दिया है। अब कई सेवाएं आपकी उंगलियों पर उपलब्ध हैं।
डिजिटल बदलावों के तहत UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। यह एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। 9 नवंबर 2025 से उपलब्ध यह ऐप लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। 2 दिसंबर को आए नए अपडेट के बाद अब घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।
पहले मोबाइल नंबर बदलने के लिए बायोमेट्रिक और केंद्र पर जाने की जरूरत होती थी। लेकिन अब यह प्रक्रिया ऐप से पूरी होगी। फिलहाल केवल मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा है, आगे नाम, पता और ईमेल भी बदलने का विकल्प मिल सकता है।
सबसे ज्यादा चर्चा ‘माय कॉन्टैक्ट कार्ड’ की हो रही है। यह पहचान को सुरक्षित तरीके से साझा करने का नया तरीका है। सामान्य QR में पूरी निजी जानकारी दिख जाती है, लेकिन इस फीचर में केवल नाम, मोबाइल और ईमेल ही दिखाई देंगे। इससे आपकी गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
यह कार्ड वहां बेहद काम आएगा, जहां केवल बुनियादी संपर्क जानकारी साझा करनी होती है। जैसे किसी वेंडर, सर्विस प्रोवाइडर या किसी साधारण मुलाकात में, बस QR स्कैन कराएं और सही जानकारी सामने वाले तक पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




