26 दिन बाद अमित बघेल ने किया सरेंडर: थाने के बाहर तनाव,समर्थकों का उबाल सड़क पर ,कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पहले से फरार चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया। बघेल खुद थाने के बाहर सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन देवेंद्र नगर थाने से करीब 20 मीटर पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस इसे गिरफ्तारी कह रही है, जबकि समर्थक इसे साफ तौर पर सरेंडर बता रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद अमित बघेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड से पहले पुलिस उन्हें उनकी मां के अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाएगी। शुक्रवार को उनकी मां का निधन हुआ था और उनका शव पथरी गांव में ले जाया गया है, जहां शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।

Amit Baghel Arrest Scene – Devendra Nagar Police Action and Supporters Protest

इधर, बघेल की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक आमापारा जी रोड पर उतर आए। देखते ही देखते रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जो करीब 2 घंटे तक बना रहा। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि पुलिस और समर्थकों की समझदारी से एंबुलेंस को रास्ता दे दिया गया।

आपत्तिजनक बयानबाजी से जुड़े मामले में अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार थे। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए सख्त लहजे में कहा था—“अपनी जुबान पर लगाम रखें।” कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया था कि जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।

अमित बघेल ने कई धर्म और समुदायों पर गलत टिप्पणियां की थीं, इसलिए अलग-अलग जगह FIR दर्ज हुई और अब गिरफ्तारी हुई है। अमित बघेल पर देश के 12 राज्यों में मामले दर्ज हैं।

24 नवंबर की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि FIR क्लबिंग पर कोई राहत नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने यहां तक कह दिया था—“पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी, पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए।”

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात है और हर आने-जाने वाले पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस रिमांड की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कर चुकी है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के इष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। इसके बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने प्रदेश और देशभर में जोरदार प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J