भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में पुलिस रिमांड पर चल रहे जोहार पार्टी प्रमुख और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल को आज अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से विशेष अनुमति मिली। मानवीय आधार पर दी गई इस अनुमति के बाद वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने गृहग्राम पथरी पहुंचे।
मां के निधन के बीच पहुंचे गांव
गौरतलब है कि शुक्रवार को अमित बघेल की माता का निधन हो गया था। रिमांड के दौरान ही प्रशासन ने उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने की मंजूरी दी। पथरी पहुंचने पर गांव में भावुक माहौल देखने मिला।
सुरक्षाबलों की मौजूदगी
अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा बेहद सख्त रखी गई। डीएसपी रैंक के अफसर सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखे। गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज के लोग और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता पहुंचे और माता को अंतिम विदाई दी।
गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही अंतिम संस्कार
बता दें कि एक दिन पहले ही अमित बघेल देवेंद्र नगर थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। उसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। इसी दौरान मानवीय आधार पर उन्हें अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




