बस्तर ओलंपिक 2025 की जोरदार शुरुआत! अमित शाह होंगे शामिल,मैरी कॉम उद्घाटन समारोह में और बाइचुंग भूटिया समापन में मौजूद रहेंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आगाज हो गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक चलेगा। शुरुआत के साथ ही माहौल में जोश और उत्साह साफ देखने को मिला। खास बात यह है कि इस बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं।

Bastar Olympic 2025 Opening Ceremony

पारंपरिक खेलों और जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय मंच

यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर की पहचान, संस्कृति और युवा ऊर्जा का संगम है। पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने के इरादे से शुरू की गई यह प्रतियोगिता अब राज्य के खेल कैलेंडर की सबसे बड़ी घटनाओं में शामिल हो चुकी है।

इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण—भारत की महान बॉक्सर मैरी कॉम हैं।6 बार की विश्व चैंपियन, लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और कई राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित मैरी कॉम आज 11 दिसंबर को उद्घाटन समारोह में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रही हैं।

समापन समारोह में आएंगे फुटबॉल लीजेंड बाइचुंग भूटिया

13 दिसंबर को समापन समारोह में भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाले बाइचुंग भूटिया मौजूद रहेंगे। पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भूटिया की मौजूदगी खेलप्रेमियों में खास उत्साह भर रही है।

बस्तर ओलंपिक की खासियतें, जिसने देशभर में दिल जीता

पिछले साल आयोजित बस्तर ओलंपिक ने देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में इस आयोजन की सराहना की थी।
मुख्य उद्देश्य—बस्तर के युवाओं को नक्सल प्रभाव से दूर कर मुख्यधारा और खेलों की ओर प्रेरित करना।

इस साल भी प्रदेशभर से चुनकर आए खिलाड़ी पारंपरिक और आधुनिक दोनों खेल विधाओं में अपना दमखम दिखाएंगे।

विजेताओं के लिए खास लाभ और पुरस्कार

खेल विभाग ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि तय की है—
• जूनियर वर्ग: ₹2400 प्रति खिलाड़ी
• सीनियर वर्ग: ₹3000 प्रति खिलाड़ी

इसके अलावा, जूनियर वर्ग के विजेताओं को सीधे शासकीय खेल अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा, जहां उन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नत प्रशिक्षण मिलेगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J