भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में सूदखोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। यहां एक BSP कर्मचारी से 3 लाख के बदले 10 लाख तक वसूले गए और रिटायरमेंट का पैसा भी दबंगों ने जबरन ले लिया।
फरवरी में कर्मचारी ने घरेलू जरूरतों के चलते 3 लाख रुपए उधार लिए थे। यह रकम शहर के प्रदीप नायक ने दिलवाई थी, जो ब्याज पर पैसा देने का काम करता था। उसी वक्त पांच ब्लैंक चेक और दो एग्रीमेंट पेपर पर हस्ताक्षर भी ले लिए गए।
चार महीने बाद जून में कर्मचारी ने ब्याज समेत पूरा पैसा लौटा दिया था। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों का दबाव नहीं रुका। जयदीप सिंह लगातार यह कहकर धमकाता रहा कि अभी ब्याज बाकी है और चेक-पेपर लौटाने से साफ इनकार कर दिया।
30 नवंबर को कर्मचारी सेवानिवृत्त हुआ था। 3 दिसंबर को जब वह पत्नी के साथ बैंक में रिटायरमेंट का पैसा ट्रांसफर करवाने पहुंचा, तभी जयदीप सिंह, कृष्णा रेड्डी, प्रदीप नायक और 8–10 लोग वहां धमकाते हुए आ गए। बैंक में ही गाली-गलौज कर दोनों को धमकाया और 9 लाख RTGS और 1 लाख नगद, कुल 10 लाख रुपए जबरन वसूल लिए।
शिकायत मिलते ही भिलाई भट्ठी पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों — ओमप्रकाश, प्रदीप नायक और कृष्णा रेड्डी — को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्लैंक चेक, एग्रीमेंट पेपर सहित कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जांच में सूदखोरी के बड़े गैंग का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




