भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र में काम के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। ओएचपी परिसर में काम कर रही महिला ठेका श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि साथी कर्मचारी भी स्तब्ध रह गए।
घटना 5 दिसंबर को सुबह करीब 10.30 बजे वागन टिपलर नंबर 4 के नीचे हुई। मृतका की पहचान 41 वर्षीय पुष्पा साहू, निवासी ग्राम रिसामा के रूप में की गई है।
पुलिस जांच के मुताबिक पुष्पा साहू ओएचपी के हाफ एरिया वागन टिपलर-4 के नीचे J3C2 प्वाइंट पर सफाई कर रही थीं। तभी ऊपर लगा लोहे का पुराना पाइप अचानक टूटकर उनके सिर पर आ गिरा। बताया गया कि पाइप काफी समय से जंग खाता जा रहा था और अंदर मिट्टी व डस्ट भरी होने से वजन भी ज्यादा हो चुका था।
तेज़ आवाज के साथ पाइप गिरते ही पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गईं। तुरंत उन्हें मेन मेडिकल पोस्ट (MMP-1) पहुंचाया गया। वहां से सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मर्ग जांच में साफ हुआ कि हादसे की वजह प्रबंधन की लापरवाही थी। साइट पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और जर्जर पाइप को समय पर बदला भी नहीं गया। गवाहों के बयान के बाद थाना भिलाई भट्टी ने बीएनएस की धारा 106 और 289 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
सेक्टर-9 अस्पताल के टेलीफोन ऑपरेटर इम्मानियल ने पुलिस को महिला के ‘ब्रॉट डेड’ होने की जानकारी दी। अस्पताल की ओर से मिले मेमो में साफ लिखा गया कि पुष्पा को BSP की एम्बुलेंस MMP-1 से लाया गया था और उनके सिर पर गंभीर चोट थी।
इससे पहले भी बीएसपी में हादसों के मामले सामने आ चुके हैं। 18 नवंबर 2025 को एसएमएस-1 में साइकिल से जा रहे मजदूर हर्षवर्धन निषाद की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उस दौरान भी परिवार ने प्लांट और थाने में प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




