भिलाई सड़क हादसा: तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। छावनी चौक पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

शनिवार रात छावनी चौक पर बाइक से जा रहे दो युवकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

भिलाई छावनी चौक सड़क हादसा, मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सक्ष्म साहू (30) ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक अंकित सिंह (25) की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह बताई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J