भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक दिव्य हनुमंत कथा, गृहमंत्री विजय शर्मा ने फहराया ध्वज, बोले—धर्मांतरण का जल्द होगा समाधान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक होने वाली दिव्य हनुमंत कथा को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। जयंती स्टेडियम के पास मैदान में होने वाले इस आयोजन की औपचारिक शुरुआत ध्वज पूजन और ध्वज फहराने के साथ हो गई।

इस अवसर पर सेवा समर्पण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गृह मंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सरोज पांडेय सहित भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Bhilai Hanumant Katha: दिव्य हनुमंत कथा के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा ने फहराया ध्वज

ध्वज पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई आ रहे हैं और इसी के साथ दिव्य हनुमंत कथा की शुरुआत हो चुकी है।

धर्मांतरण के मुद्दे पर गृह मंत्री ने कहा कि यह केवल धर्म बदलने का विषय नहीं है, बल्कि समाज को तोड़ने जैसा है। इससे व्यक्ति अपनी परंपराओं, समाज और लोगों से कट जाता है, जिससे सामाजिक असंतुलन पैदा होता है।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकना बेहद जरूरी है। इस दिशा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी लगातार प्रयास कर रहे हैं और पदयात्रा के माध्यम से समाज को जागरूक कर रहे हैं। सनातन समाज बहुत बड़ा है, इसलिए सभी तक संदेश पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि धर्मांतरण को लेकर एक कानून पहले से लागू है और अब एक और कानून लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इस पर काम आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम स्थल पर मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ हनुमंत पूजन और ध्वज पूजन किया गया। इसके बाद ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

ध्वज स्थापना के साथ ही 25 दिसंबर से शुरू होने वाली दिव्य हनुमंत कथा की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पांडे तथा पूर्व मंत्री रमशीला साहू भी मौजूद रहीं।

इस कथा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। आयोजन को लेकर भिलाई के साथ-साथ पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार, प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं, जिसके चलते व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भिलाई आगमन धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J