भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई-दुर्ग ,ईयर एंडिंग के मौके पर पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए तड़के बड़ा अभियान चलाया। घर-घर तलाशी लेकर पुलिस टीमों ने एक साथ 66 वारंटियों को दबोच लिया, जिससे जिले में हड़कंप मच गया।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में न्यायालय से जारी स्थाई और गिरफ्तारी वारंट के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार सुबह विशेष कॉबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 स्थाई वारंटी और 40 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
स्थाई वारंटियों की बात करें तो कोतवाली दुर्ग थाना पुलिस ने 4 वारंटी पकड़े। वहीं भिलाई-3, जामुल, स्मृति नगर और नंदिनी थाना क्षेत्र से 3-3 वारंटी गिरफ्तार किए गए। सुपेला, भिलाई नगर और भिलाई भट्टी से 2-2, जबकि कुम्हारी, वैशाली नगर, मोहन नगर और अमलेश्वर से 1-1 स्थाई वारंटी की तामिली कराई गई।
इसी तरह गिरफ्तारी वारंट के तहत नेवई थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा 6 आरोपियों को पकड़ा। छावनी और सुपेला से 5-5, दुर्ग से 4, मोहन नगर से 3 गिरफ्तारी हुई। खुर्सीपार, वैशाली नगर, स्मृति नगर, भिलाई भट्टी, रानीतराई, अमलेश्वर और अंडा से 2-2 वारंटी गिरफ्तार किए गए। वहीं भिलाई नगर, पुलगांव, हुआ मचान और दूर क्षेत्र से 1-1 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से फरार आरोपियों में साफ संदेश गया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं।
ऐसे ही लोकल अपडेट और भरोसेमंद खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा साझा करें
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




