भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक उद्योगपति के भरोसे को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है, जहां कर्मचारी ने ब्रीफकेस बदलकर दो लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। यह चोरी बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत के चलते की गई, जिसका खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ।
सुपेला पुलिस के मुताबिक, उद्योगपति अतुल अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे वे अपने कारखाने से घर लौटे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने अपना ऑफिस का ब्रीफकेस कर्मचारी सन्नी साहू को अंदर रखने के लिए दिया था।
अगली सुबह जब ऑफिस जाने के लिए उन्होंने पत्नी से ब्रीफकेस मंगवाया, तो जो ब्रीफकेस सामने आया, वह अलग निकला। जब उसे खोलकर देखा गया, तो उसमें रखे दो लाख रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज गायब थे।
शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने संदेह के आधार पर कर्मचारी सन्नी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी करने के बाद उसने चालाकी से ब्रीफकेस बदल दिया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि लालच और बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत के चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




