भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के जामुल के गांव में हो रही मारपीट को रोकने पहुंचे एक पुलिसकर्मी को ही नशे में धुत युवकों ने निशाना बना लिया। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम खेरधा में सामने आई इस घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खेरधा में कुछ युवक आपस में विवाद और मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने के लिए बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान नशे में धुत आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ ही मारपीट शुरू कर दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी ने जामुल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि खेरधा गांव के सतनाम भवन के पास कुछ ग्रामीण युवक नशे की हालत में आपस में मारपीट कर रहे थे। समझाइश देने और विवाद शांत कराने के दौरान सभी आरोपियों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी।
इस हमले में आरक्षक के चेहरे और आंखों में चोट आई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जामुल पुलिस ने तत्काल आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




