भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर में चर्चित गोलीकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह मुख्य आरोपी करण साव के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया। तीन थानों की भारी फोर्स की मौजूदगी में निगम की टीम ने कैंप-2 में बने उसके कब्जे को ढहा दिया।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह करीब 8 बजे कार्रवाई शुरू की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था। बताया गया कि कैंप-2 में करण साव ने अवैध कब्जा कर निर्माण कराया था, जिसे आज पूरी तरह तोड़ दिया गया।
इस कार्रवाई की कड़ी जोड़ते हुए याद दिला दें कि 14 नवंबर की शाम जामुल में आरोपी करण साव ने झारखंड से बुलाए गए शूटर से विकास प्रजापति पर फायरिंग करवाई थी। गनीमत रही कि विकास इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए करण साव, शूटर और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसके बाद प्रशासन सख्त मोड में आ गया था। 21 नवंबर को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था।
नोटिस चस्पा और फिर बुलडोजर की कार्रवाई
गोलीकांड के एक सप्ताह बाद ही निगम ने करण साव के अवैध कब्जे को तोड़ने का नोटिस घर के बाहर चस्पा कर दिया था। इस दौरान करण साव समेत परिवार के अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। बाहर से आया शूटर भी पकड़ा गया था।
समय सीमा बीत जाने के बाद बुधवार सुबह निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से पूरा अतिक्रमण ढहा दिया गया।
परिवार का आरोप – “सबको नोटिस, पर तोड़ा सिर्फ हमारा”
करण साव के भाई सूरज कुमार ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि 21 नवंबर को नोटिस सभी को दिया गया था, लेकिन कार्रवाई सिर्फ उनके घर पर हुई। उन्होंने दावा किया कि यहां कई लोगों का अवैध कब्जा है, मगर किसी और पर कार्रवाई नहीं हुई।
सूरज का कहना है कि वे 15 साल से यहां टैक्स जमा कर रहे हैं, मगर फिर भी केवल उन्हीं के घर को ढहा दिया गया।
आयुक्त का बयान – “यहां बनेगा पीएम आवास”
घटनास्थल पर मौजूद नगर भिलाई आयुक्त राजीव पांडेय ने बताया कि कैंप-2 का यह निर्माण लंबे समय से अतिक्रमण की श्रेणी में था। यहां खाली जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस स्थान पर पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। डीपीआर तैयार है और स्वीकृति जल्द मिलेगी। जो लोग यहां अतिक्रमण कर रह रहे हैं, उन्हें हटाया जाएगा और नियमानुसार पीएम आवास भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




