भिलाई में दर्दनाक हादसा: देर रात बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर गई जान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। देर रात बाइक से घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड क्रमांक 53 पर खुर्सीपार गेट के पास बीती मध्य रात्रि हुआ। जानकारी के मुताबिक, बाइक से घर लौट रहे एक सेल्समेन को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी।

भिलाई खुर्सीपार NH-53 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सेल्समेन की मौत

खुर्सीपार पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहन कुमार पाण्डेय पिता स्वर्गीय हरीशंकर पाण्डेय उम्र 30 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई-03 के रूप में हुई है। वह पुलगांव स्थित एक कपड़ा दुकान में सेल्समेन के रूप में कार्यरत था।

बताया गया कि 20 दिसंबर की रात करीब 12:30 बजे मोहन कुमार पाण्डेय पुलगांव कपड़ा दुकान से अपनी हीरो होंडा बाइक क्रमांक CG07AF9166 से भिलाई-03 स्थित घर लौट रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे 53 पर खुर्सीपार गेट के पहले पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में मोहन कुमार पाण्डेय के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पर खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मर्ग जांच के दौरान मामले में अपराध धारा 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J