भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। शहर के मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं में आक्रोश था, लेकिन अब पुलिस ने इस सिलसिले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मंदिरों को निशाना बनाकर वारदात करने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया है।
पुलिस ने दो सक्रिय चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक, औजार और करीब दो लाख रुपये कीमत का कीमती सामान जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, भिलाई के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इसी दौरान सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे रहने वाले दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जानकारी मिली कि ये युवक रात के समय मुंगेली आरटीओ में रजिस्टर्ड बाइक से घूमते थे और दिनभर घर में ही रहते थे।
सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम रामचंद राठौर (29 वर्ष), निवासी अनूपपुर (मध्यप्रदेश) और मुकेश जायसवाल (28 वर्ष), निवासी मुंगेली बताया। तलाशी लेने पर उनकी होंडा साइन बाइक की डिक्की से एक सब्बल बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने मंदिरों में चोरी करना स्वीकार कर लिया।
जांच में सामने आया कि रामचंद राठौर पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है, जबकि मुकेश जायसवाल दुष्कर्म के एक मामले में जेल की सजा काट चुका है। दोनों की पहचान जेल में ही हुई थी। जमानत पर छूटने के बाद दोनों भिलाई आकर आकाशगंगा मिलाई फल मंडी में हमाली करने लगे और किराए के मकान में रहकर मंदिरों की रेकी करते थे।
आरोपियों ने 7 अगस्त 2025 को फल मंडी पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर, 5 नवंबर को सेक्टर-5 कांचीकमाछी मंदिर, 12 नवंबर को फरीद नगर दुर्गा मंदिर, 14 दिसंबर को सुपेला काली मंदिर में चोरी और 15-16 दिसंबर की रात सेक्टर-6 बालाजी मंदिर में चोरी के प्रयास की बात स्वीकार की है।
चोरी किए गए चांदी के छत्र, मुकुट, मुखौटे और अन्य जेवरात को आरोपियों ने अनूपपुर के ज्वेलर्स विकास सोनी को बेच दिया था। पुलिस ने ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के कब्जे से बाइक, सब्बल, मोबाइल, टैबलेट, 6693 रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




