भिलाई में सैंडविच के पैसे मांगना पड़ा भारी, नशेड़ियों ने ठेलेवाले को बेरहमी से पीटा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सैंडविच के पैसे मांगना एक ठेलेवाले को इतना महंगा पड़ गया कि नशे में धुत युवकों ने उसकी सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित का नाम शिवशंकर कुर्रे है, जो बेमेतरा जिले के करमतारा गांव का रहने वाला है। वह नेहरू नगर इलाके में मेड बेकर्स के सामने सैंडविच का ठेला लगाता है। घटना नेहरू नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Sandwich Vendor Brutal Attack Bhilai

शिवशंकर कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह नेहरू नगर में किराए के मकान में रहता है और सड़क किनारे सैंडविच व बर्गर का स्टॉल चलाता है। 16 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मॉडल टाउन उड़िया बस्ती के रहने वाले उदय क्षत्री और हेमंत क्षत्री उसके ठेले पर आए।

उदय ने सैंडविच की कीमत पूछी, जिस पर शिवशंकर ने 40 रुपए प्रति प्लेट बताया। सैंडविच खाने के बाद जब पैसे मांगे गए, तो उदय ने अगले दिन पैसे देने की बात कही। शिवशंकर के उधार देने से मना करने पर दोनों युवक गाली-गलौज पर उतर आए।

आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने हाथों, मुक्कों और पत्थरों से शिवशंकर पर हमला कर दिया। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया, जिससे गंभीर चोट आई और खून की उल्टी भी हुई। हमलावरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारी।

जब शिवशंकर का भाई बृजमोहन कुर्रे उसे बचाने पहुंचा, तो उस पर भी हमला किया गया। आरोप है कि इसके बाद उदय ने अपने साथी काशी टांडी और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और लाठियों व मुक्कों से पिटाई की।

हमले में बृजमोहन के सिर, बाएं हाथ और प्राइवेट पार्ट के पास गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने सैंडविच के ठेले को पलट दिया और तोड़फोड़ की, जिससे करीब 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ।

वहीं दूसरे पक्ष से काशी टांडी, निवासी उड़िया बस्ती मॉडल टाउन नेहरू नगर ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उदय क्षत्री के फोन पर वह अपने साथी उज्जवल तांडी के साथ मौके पर पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो रही थी।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीच सड़क ठेले को पलटकर जमकर उत्पात मचाया गया। सूचना पर पहुंची नेहरू नगर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने ले जाकर पूछताछ की। दोनों ओर से मारपीट की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J