भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36, फल मंडी सतनाम नगर की है। यहां नील कमल जांगड़े पर जानलेवा हमला किया गया। परिजनों की शिकायत पर छावनी थाना में मामला दर्ज किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि शनिवार रात सतनामी पारा कैंप-2 में नीलू जांगड़े (28 वर्ष) और शिव कोसरे (32 वर्ष) के बीच आपसी विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गुस्से में आकर शिव कोसरे ने सीमेंट रोड का एक पत्थरनुमा कंक्रीट हिस्सा उठाया और नीलू जांगड़े के सिर पर जोर से पटक दिया।
इस हमले में नीलू जांगड़े सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस को रात करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। चोटें गंभीर होने के कारण घायल नीलू जांगड़े फिलहाल घटना के संबंध में बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




