भिलाई में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक! उतरते वक्त सीढ़ी टूटी, एक घायल… एक फंसा रहा ,SDRF ने किया रेस्क्यू..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के बीएसपी टाउनशिप में मंगलवार शाम एक खतरनाक घटना सामने आई, जब सेक्टर-6 जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित पानी की टंकी पर दो युवक अचानक चढ़ गए। काफी देर तक टंकी पर बने रहने के बाद जब वे नीचे उतरने लगे तो सीढ़ी टूट गई और एक युवक जोरदार आवाज के साथ नीचे आ गिरा। इससे उसका हाथ फैक्चर हो गया और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

Bhilai Water Tank Incident – SDRF Rescue Image

घटना के बाद टंकी के नीचे भीड़ जमा हो गई और घायल युवक को तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरा युवक ऊपर ही फंसा रहा। बताया जा रहा है कि टंकी की सीढ़ी जर्जर होने के कारण उसका बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे दूसरा युवक नीचे उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया।

सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF ने सीढ़ी लगाने की कोशिश की लेकिन युवक तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

नीचे आने के बाद युवक ने अपना नाम सुमित बताया और कहा कि वह रिसाली में रहता है और दोस्त के साथ घूमते-घूमते दोनों टंकी पर चढ़ गए थे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J