भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग ) बिलासपुर में एक युवती ने अपनी लव मैरिज के लिए परिवार को मना लिया था। तय दिन बरात पहुंची, लेकिन दूल्हा शराब के नशे में था। युवती ने अपनी इज्जत और सुरक्षा के लिए शादी से इनकार कर दिया और परिवार ने उसका साथ दिया।
सरकंडा क्षेत्र की युवती ओडिशा के निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसने अपने परिवारवालों को किशन सिंह से शादी के लिए मना लिया। दोनों पक्षों ने बातचीत कर 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी तय की। बरात के लिए बिरकोना रोड स्थित अशोक वाटिका बुक किया गया था।
लेकिन वर पक्ष तय समय पर नहीं पहुंचे। रात करीब 10 बजे किशन शराब में धुत बरात लेकर पहुंचा। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। युवती ने उसकी हरकतों को देखकर शादी से इंकार कर दिया। परिवार ने भी उसका समर्थन किया।
इसके बाद किशन ने युवती के परिवार को फोन पर धमकी दी। युवती और परिवार शादी भवन छोड़कर अपने घर चले गए। दूसरे दिन भी किशन ने युवती के भाई को धमकी दी, तब युवती ने थाने जाकर पूरी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
युवती के साहस की सभी ने सराहना की। उसने अपनी इच्छानुसार शादी से इंकार कर अपनी सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




