CG में भीषण हादसा :बिलासपुर में तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 16 घायल, 11 की हालत नाजुक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बिलासपुर में सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। दर्री पारा के पास बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस अचानक खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बिलासपुर में बस-ट्रेलर टक्कर, सुबह-सुबह सड़क हादसा

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और कम दृश्यता को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रेफर किया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और नेशनल हाइवे पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J