भिलाई में कल से पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में कल से आध्यात्मिक माहौल बनने जा रहा है। जयंती स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

यह कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। आयोजन को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

भिलाई में कल से पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा

कथा के दौरान भिलाई में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसी वजह से 25 दिसंबर से कथा समाप्त होने तक जयंती स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

वीआईपी पासधारी वाहनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश करने वाले वीआईपी वाहन हेलीपैड ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। वहीं पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले वीआईपी वाहन कला मंदिर और उसके सामने निर्धारित वीआईपी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

भिलाई में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान ट्रैफिक प्लान

रायपुर, चरौदा एवं भिलाई-3 की ओर से आने वाले वाहन
कुम्हारी – पावर हाउस चौक – पावर हाउस अंडर ब्रिज – मुर्गा चौक होते हुए सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड और भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।

बेमेतरा, धमधा, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन
धमधा – धमधा नाका ओवर ब्रिज – प्रीत चौक – राजेन्द्र पार्क – वाय शेप ब्रिज – सेक्टर-9 चौक होकर सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड या सेक्टर-10 गणेश पंडाल में वाहन पार्क करेंगे।

राजनांदगांव और बालोद की ओर से आने वाले श्रद्धालु
पुलगांव चौक – जेल तिराहा – डीपीएस चौक – भिलाई निवास कटिंग के रास्ते पोलो ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे।

धमतरी और पाटन से आने वाले वाहन
उतई – उतई तिराहा – डीपीएस चौक – भिलाई निवास कटिंग होकर पोलो ग्राउंड पार्किंग में जाएंगे।

ऑटो और बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग या सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में उतारें। वहां से श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा। उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा जयंती स्टेडियम कटिंग से कथा स्थल तक फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर पैदल आवागमन पर भी रोक लगाई गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

भीड़ नियंत्रण और जाम से बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस ने उतई तिराहा, पंथी चौक, 7/8 चौक, 2.5 मिलियन चौक और मुर्गा चौक को डायवर्जन पॉइंट बनाया है। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालु यदि तय किए गए मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करेंगे, तो यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J