CG-आंध्र बॉर्डर पर दर्दनाक बस हादसा: 9 यात्रियों की मौके पर मौत, कई घायल—घाट से गिरी बस..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाट में बुधवार सुबह एक यात्री बस ऐसी अनियंत्रित हुई कि सीधे गहरी खाई में जा गिरी। देखते ही देखते सड़क पर चीख-पुकार मच गई और 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में कई लोग घायल हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को उठाकर भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा मारेडमिल्ली थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

CG-AP Border Bus Accident मारेडमिल्ली घाट में नीचे गिरी बस का रेस्क्यू दृश्य, सड़क पर बिखरे सामान और घायल यात्री

सुबह 12 दिसंबर को बस अरकू से रायलसीमा चिंटूर की ओर जा रही थी। घाट के खतरनाक मोड़ों के बीच अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे नीचे झाड़ियों की ओर जा गिरा। घटना के बाद सामने आए वीडियो में साफ दिखा कि बस नीचे फंस गई थी और कई यात्री सड़क पर गिर पड़े थे। सड़क पर शव, टूटे बैग और यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा था।

मौके से 9 यात्रियों के शव बाहर निकाले गए। प्रशासन की टीम तुरंत पहुंची। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि हादसा चिंटूरू और भद्राचलम के बीच बेहद खतरनाक घाट रोड पर हुआ। रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J