छत्तीसगढ़ में दुर्ग सहित 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, अगले 3 दिन कप-कपाती ठंड का सितम!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक पारा कांपाने वाली ठंड अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि कई जिलों में शीत लहर तेजी से असर दिखाएगी और लोगों को ठिठुरन महसूस होगी।

इसी के चलते प्रदेश के 17 जिलों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत 7 जिलों में कुछ जगहों पर तीव्र शीत लहर चलने की आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर के मैनपाट में बर्फ जमने जैसा नज़ारा देखने मिला। सरगुजा संभाग के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है।

CG Weather Update IMAGE: छत्तीसगढ़ में शीत लहर अलर्ट और गिरते तापमान की खबर

माना एयरपोर्ट का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। रात के वक्त चल रही सर्द हवा शरीर में हड्डियों तक असर कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि रात की ठंड अगले तीन दिन और तेज हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड और कड़ी हो सकती है, अगर पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को प्रभावित नहीं किया तो।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • रायपुर – न्यूनतम 12.3, अधिकतम 29.8

  • माना – रात 8.4, दिन 28.5

  • बिलासपुर – न्यूनतम 10.4, अधिकतम 29.0

  • पेंड्रा – न्यूनतम 10.6, अधिकतम 26.0

  • अंबिकापुर – रात 5.3, दिन 26.7

  • जगदलपुर – 9.9, अधिकतम 29.2

  • दुर्ग – रात 8.9, दिन 30.9

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध का असर देखने मिल सकता है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम लगभग 13 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

सर्दी में ये सावधानी बेहद जरूरी

  • पर्याप्त गर्म कपड़े साथ रखें और मल्टीलेयर कपड़े पहनें।

  • एक मोटी परत के बजाय कई पतली परतें ज्यादा कारगर होती हैं।

  • घर से निकलने में कमी करें, विशेषकर सुबह-शाम ठंड ज्यादा रहती है।

  • अगर कपड़े भीग जाएं तो तुरंत बदलें, शरीर की नमी बचाना जरूरी है।

  • थर्मल दस्ताने (अंदर से बिना सिलाई वाले) सामान्य दस्तानों से ज्यादा गर्म रहते हैं।

  • नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थ लें।

  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों की विशेष देखभाल करें।

शीत-दंश (Frostbite) के शुरुआती लक्षण

  • उंगलियों, पैरों, कानों और नाक पर झनझनाहट या सुन्नता

  • त्वचा का रंग सफेद, पीला या नीला होना

  • प्रभावित हिस्से में सूजन

  • ध्यान रखें – प्रभावित अंग को अचानक तेज गर्मी न दें और न ही गर्म पानी डालें। तापमान धीरे-धीरे बढ़ाएं।

  • हाइपोथर्मिया स्थिति में क्या करें, क्या नहीं

 क्या करें (Do’s)

  • प्रभावित व्यक्ति को तुरंत गर्म जगह पर ले जाएं।

  • गीले कपड़े हों तो तुरंत बदलें।

  • शरीर को गर्म रखने के लिए कंबल, अतिरिक्त कपड़े या बॉडी-टू-बॉडी वार्मिंग का उपयोग करें।

  • गर्म पेय दें, लेकिन शराब न दें।

  • स्थिति बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

क्या न करें (Don’ts)

  • शराब का सेवन न करें, यह शरीर का तापमान और तेजी से गिराता है।

  • प्रभावित हिस्से की मालिश न करें, इससे टिश्यू को नुकसान हो सकता है।

  • पानी में डालकर या तेज गर्मी देकर शरीर को अचानक गर्म न करें।

इन जिलों में अलर्ट

10 से 12 दिसंबर तक गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में शीत लहर चलने की आशंका जताई गई है। वहीं सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, रायपुर और दुर्ग में एक-दो इलाकों में तीव्र शीत लहर चल सकती है।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि अचानक तापमान घटने से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बिना जरूरत यात्रा न करें और बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें।

मलेरिया का खतरा भी बढ़ा

विशेषज्ञों के मुताबिक बदलते मौसम में मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। रायपुर में दिन का तापमान अभी ऊपर रहता है, लेकिन सूरज ढलते ही तेजी से गिर रहा है। ऐसे में दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े साथ रखने चाहिए, ताकि अचानक ठंड से तबीयत पर असर ना पड़े।

दोस्तों, ठंड के इस मौसम में आप भी सुरक्षित रहें, और ऐसी ज़रूरी मौसम खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J