भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के शहरों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण 25 दिसंबर को एक साथ किया जाएगा। इस योजना पर सरकार करीब 46 करोड़ 87 लाख रुपए खर्च कर रही है।
केंद्र सरकार की पहल पर, कांग्रेस के महात्मा गांधी मॉडल की तर्ज पर अटल परिसर योजना शुरू की जा रही है। अटलजी की 101वीं जयंती के अवसर पर यह लोकार्पण होगा। योजना के तहत नगर निगमों को 50 लाख रुपए, नगर पालिकाओं को 30 लाख रुपए और नगर पंचायतों को 20 लाख रुपए का अनुदान निर्माण कार्य के लिए दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल परिसरों का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से करेंगे।
राज्य स्तर पर भी वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे।
वर्चुअल आयोजन से जुड़ेंगे 114 निकाय
लोकार्पण कार्यक्रम से प्रदेश के अन्य 114 नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर के अटल एक्सप्रेस-वे स्थित फुंडहर चौक पर अटलजी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे।
डिप्टी सीएम अरुण साव के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण और विकास में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को रेखांकित करने और उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के उद्देश्य से जन्म शताब्दी वर्ष में हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है।
46 करोड़ 87 लाख की लागत से निर्माण
डिप्टी सीएम ने बताया कि अटलजी की 101वीं जयंती पर 11 नगर निगमों, 28 नगर पालिकाओं और 76 नगर पंचायतों सहित कुल 115 नगरीय निकायों में एक साथ अटल परिसरों का लोकार्पण होगा। नई सरकार के गठन के बाद वर्ष 2024 के पहले विधानसभा सत्र में ही सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण की घोषणा की गई थी।
निर्माण के लिए राज्य के 14 नगर निगमों को 50-50 लाख, 56 नगर पालिकाओं को 30-30 लाख और 122 नगर पंचायतों को 20-20 लाख रुपए दिए गए हैं। कुल 192 नगरीय निकायों में 46 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से अटल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है।
60 निकायों में पहले ही हो चुका लोकार्पण
डिप्टी सीएम साव ने बताया कि पिछले वर्ष 25 दिसंबर को अटलजी की 100वीं जयंती पर 163 नगरीय निकायों में एक साथ भूमिपूजन किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसदों, विधायकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अब तक 60 निकायों में अटल परिसरों का लोकार्पण हो चुका है, जबकि शेष में निर्माण कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि शहरों के प्रमुख स्थलों और उद्यानों में अटल परिसरों का निर्माण किया गया है। यहां अटलजी की प्रतिमा स्थापना के साथ परिसर और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। अटल परिसर नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों के लिए एक नया और आकर्षक स्थल उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




