छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के लिए बड़ी पहल: 5 से 25 लाख तक सब्सिडी लोन, अब खुद का कारोबार होगा आसान, बनेंगे आत्मनिर्भर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में अब दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भर बनने का रास्ता और आसान हो गया है। सरकार की इस पहल से वे लोग, जो अब तक नौकरी पर निर्भर थे, खुद का व्यवसाय शुरू कर अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।

राज्य के समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र दिव्यांगों को 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है, जिसमें शासन की ओर से सब्सिडी की सुविधा भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ सरकार की दिव्यांग स्वरोजगार योजना के तहत सब्सिडी लोन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इसके अंतर्गत दुकान, सर्विस सेंटर, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ट्रांसपोर्ट, होटल, डेयरी, पोल्ट्री और मशीनरी आधारित कार्य जैसे कई व्यवसायों को शामिल किया गया है।

योजना का लाभ वही दिव्यांगजन ले सकते हैं, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी है और उसके पास मान्य दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आय सीमा शासन द्वारा तय मापदंडों के अनुसार निर्धारित की जाती है।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार व्यवसाय की प्रकृति और परियोजना रिपोर्ट के आधार पर 5 लाख से 25 लाख रुपये तक का लोन स्वीकृत किया जाता है। इस लोन राशि में शासन की सब्सिडी जुड़ी होती है, जिससे लाभार्थी को बैंक को चुकाने वाली रकम कम हो जाती है। शेष राशि आसान किश्तों में चुकाई जाती है।

इच्छुक दिव्यांगजन जिला समाज कल्याण कार्यालय या संबंधित जनपद एवं नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और प्रस्तावित व्यवसाय से जुड़ी जानकारी देना जरूरी होता है। जांच के बाद प्रकरण बैंक को भेजा जाता है।

यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के दिव्यांगजनों के लिए लागू है। ग्रामीण इलाकों में कृषि, पशुपालन, डेयरी, ट्रैक्टर या मशीनरी आधारित व्यवसाय को भी योजना में शामिल किया गया है।

अगर आप या आपके आसपास कोई दिव्यांग इस योजना का लाभ लेना चाहता है, तो यह जानकारी जरूर साझा करें। सरकारी योजनाओं की सही जानकारी से ही आत्मनिर्भरता की राह मजबूत होती है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J