छत्तीसगढ़ में लोहे के कारोबारियों पर IT का बड़ा एक्शन! रायपुर-दुर्ग सहित 50 ठिकानों पर दबिश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में सुबह माहौल तब गर्म हो गया जब आयकर विभाग की टीमों ने लोहे के बड़े कारोबारियों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापा मार दिया। रायपुर से लेकर दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ तक अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया।

Chhattisgarh IT Raid छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की लाइव तस्वीर

सूत्रों के मुताबिक, स्पंज आयरन, स्टील रोलिंग, पावर प्लांट और जमीन कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों को निशाने पर लिया गया है। सभी ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा CRPF जवानों को मौके पर तैनात किया गया है।

जमीन कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर भी अधिकारी पहुंचे हैं, जहां पुराने रिकॉर्ड से लेकर लेनदेन तक की पूरी जांच की जा रही है।

इससे पहले, सिर्फ 5 दिन पहले 30 नवंबर को मेडिकल कॉलेज मान्यता में रिश्वतखोरी मामले में ED ने देशभर के 8 राज्यों में रेड की थी। रायपुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज भी जांच के दायरे में आया था। उस कार्रवाई में मोबाइल फोन, DVR, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और कई डिजिटल सबूत जब्त किए गए थे। बैंक अकाउंट की डीटेल भी मांगी गई थी। ED की टेक्निकल टीम अभी उन सबूतों की जांच कर रही है।

इतना ही नहीं, 11 दिन पहले यानी 24 नवंबर को ACB-EOW ने शराब घोटाले और DMF मामलों की जांच के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में करीब 19 ठिकानों पर तड़के छापेमारी की थी। एक ही सुबह इतने ठिकानों पर दबिश से प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई थीं

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J