छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड: दुर्ग,रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, तापमान और गिरेगा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में इस वक्त ठंड ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। सुबह से लेकर रात तक ठिठुरन बनी हुई है और लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, वहीं रात में शीतलहर का असर तेज हो गया है। ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और ज्यादा चुभने लगी है।

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर

इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग की ओर से शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने और तापमान में और गिरावट आने की संभावना बताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साथ कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

आमतौर पर इतनी ठंड 15 दिसंबर के बाद महसूस होती थी, लेकिन इस साल दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहरों में सुबह-सुबह शीतलहर के साथ कोहरा और ओस की चादर सड़कों पर नजर आ रही है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय लोग अलाव की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। कई इलाकों में लोग खुद ही अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J