भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में पोलियो के खिलाफ एक बार फिर निर्णायक लड़ाई की तैयारी है। पोलियो दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में 21 से 23 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है।
अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य स्तरीय टीकाकरण टास्क फोर्स समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया ने निर्देश दिए कि पल्स पोलियो अभियान में कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार, घर-घर पहुंच और संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 21 दिसंबर का दिन पूरे अभियान की दिशा और सफलता तय करेगा।
बैठक में डॉ. संजीव कुमार झा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. निर्मला यादव संयुक्त संचालक आरसीएच, डीएस मरावी महिला एवं बाल विकास विभाग, बीएल देवांगन लोक शिक्षण विभाग, निशा सिंह यूएनडीपी, नितिन पाटिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने विभागीय समन्वय के साथ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
उप संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी. आर. भगत ने समिति को अभियान की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने माइक्रो प्लानिंग, बूथ व्यवस्था, मोबाइल और ट्रांजिट टीमों तथा निगरानी तंत्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि तीन दिन का यह अभियान इसलिए रखा गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




