छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका, सभी विभाग होंगे पूरी तरह ऑनलाइन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में नए साल के साथ सरकारी कामकाज की तस्वीर पूरी तरह बदलने जा रही है।

राज्य में 1 जनवरी से सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने ई-ऑफिस सिस्टम को अनिवार्य कर दिया है और सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

राजधानी रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन नस्ती और डाक का संपूर्ण कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए। बिना विभाग प्रमुख के अनुमोदन के कोई भी फिजिकल फाइल संचालित नहीं की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से सभी सरकारी काम ऑनलाइन, ई-ऑफिस सिस्टम लागू

जिन मामलों में शासन स्तर पर सहमति या अनुमोदन आवश्यक होगा, उन्हें अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा ई-ऑफिस फाइल के जरिए ही शासन को भेजा जाएगा। सूचनात्मक पत्राचार भी ई-ऑफिस रिसीप्ट के माध्यम से ही किया जाएगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी शासकीय प्रवास के दौरान मुख्यालय से बाहर रहते हुए भी ई-ऑफिस के जरिए कार्य संपादित करेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दौरान भी आवश्यकता अनुसार ई-ऑफिस के माध्यम से काम किया जा सकेगा। विभागों को यथासंभव दस्तावेज डिजिटल रूप से जनरेट करने और प्रिंट लेकर स्कैन कर अपलोड करने की प्रक्रिया को कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी बीच प्रदेश से एक और अहम खबर सामने आई है।
छत्तीसगढ़ से अजमेर शरीफ दरगाह के लिए अकीदत की चादर रवाना की गई। यह अवसर सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज साहब के 814वें उर्स मुबारक का रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चादर रवाना करते हुए देश और प्रदेश में अमन, मोहब्बत और भाईचारे की दुआ की।

जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अजमेर दरगाह पहुंचकर चादर पेश करेगा। इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।प्रदेश की हर बड़ी और भरोसेमंद लोकल खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J