भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में SIR की समय सीमा बढ़ी, अब 18 दिसंबर तक भर पाएंगे फॉर्म
रायपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भारत निर्वाचन आयोग ने अंतिम तारीख बढ़ाते हुए मतदाताओं को राहत दी है। लेकिन इसके साथ ही आयोग ने चेतावनी भी दी है कि जो फॉर्म नहीं भरेंगे, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
BLO घर-घर पहुंच रहे, फिर भी हजारों आवेदन लंबित
BLO लगातार घर-घर जाकर फॉर्म दे रहे हैं, लेकिन कई विधानसभा क्षेत्रों से अब तक हजारों आवेदन आयोग तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में आयोग ने समयसीमा बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी है।
छत्तीसगढ़ SIR का संशोधित कार्यक्रम
1)गणना चरण: 04.11.2025 से 18.12.2025
2)मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण: 18.12.2025 तक
3)कंट्रोल टेबल अपडेट और ड्राफ्ट सूची तैयारी: 19.12.2025–22.12.2025
4)ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन: 23.12.2025
5)दावे-आपत्तियाँ: 23.12.2025–22.01.2026
6)नोटिस चरण व सुनवाई: 23.12.2025–14.02.2026
7)हेल्थ पैरामीटर्स चेक: 17.02.2026
8)अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 21.02.2026
राजनीतिक दलों के BLA के साथ विशेष समीक्षा बैठकें
SIR 2026 के अंतर्गत हर विधानसभा में BLO, राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ बैठकें कर रहे हैं।
इनमें अनुपस्थित, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची की खास समीक्षा की जा रही है।
यही सूची BLA के साथ साझा भी की जा रही है ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक बनाया जा सके।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने BLA को BLO बैठकों में अनिवार्य रूप से भेजें।
उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर तक गलत, दोहरी या मृत प्रविष्टियों की जानकारी BLO को दें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अपडेट हो सके।
अन्य राज्यों की स्थिति
-
तमिलनाडु व गुजरात: फॉर्म की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, ड्राफ्ट सूची 19 दिसंबर।
-
मध्यप्रदेश व अंडमान-निकोबार: अंतिम तिथि 18 दिसंबर, ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर।
-
उत्तर प्रदेश: अंतिम तिथि 26 दिसंबर, ड्राफ्ट सूची 31 दिसंबर।
तमिलनाडु व गुजरात: फॉर्म की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, ड्राफ्ट सूची 19 दिसंबर।
मध्यप्रदेश व अंडमान-निकोबार: अंतिम तिथि 18 दिसंबर, ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर।
उत्तर प्रदेश: अंतिम तिथि 26 दिसंबर, ड्राफ्ट सूची 31 दिसंबर।
मतदाता सूची में आपका नाम सबसे जरूरी है।
अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा, तो 18 दिसंबर से पहले BLO से संपर्क करें और अपना नाम दर्ज करवाएं।एक जिम्मेदार नागरिक बनें और इस जानकारी को दूसरों तक भी पहुँचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




