भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब राज्य में घूमने-फिरने का सपना और भी आसान होने जा रहा है, क्योंकि सरकार 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ खास टूर पैकेज शुरू करने जा रही है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी ने मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना तैयार की है। इसके तहत रायपुर और बस्तर के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द की जाएगी।
हर पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।
यह कदम प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन को नई रफ्तार देने का बड़ा प्रयास है। इसके जरिए बस्तर के सुदूर अंचलों तक भी पर्यटक पहुंच पाएंगे।
योजना के अनुसार, हर पैकेज के लिए कम से कम 10 लोगों का समूह जरूरी होगा। यात्रा के दौरान पानी, स्नैक्स और लंच की व्यवस्था रहेगी।
दो से 18 वर्ष के बच्चों को 85% और 18 वर्ष से ऊपर के वयस्कों को 75% सब्सिडी दी जाएगी।
सभी टूर की शुरुआत और समाप्ति रायपुर रेलवे स्टेशन से होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह योजना पर्यटन को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।
पहले शुरू होने वाले चार टूर पैकेज
रायपुर सिटी टूर (दिवसीय)
इस पैकेज में राम मंदिर, ऊर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर की सैर कराई जाएगी। शुरुआत रायपुर रेलवे स्टेशन से।
रायपुर सिटी धार्मिक टूर (दिवसीय)
इस धार्मिक टूर में हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कान मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर शामिल हैं।
रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर (2 रात / 3 दिन)
इस टूर में जगदलपुर, चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। डबल-शेयरिंग होटल में ठहराव और भोजन की सुविधा होगी।
रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर (1 रात / 2 दिन)
इस पैकेज में सिरपुर के ऐतिहासिक मंदिरों और बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य की सैर होगी। AC वाहन, होटल, भोजन और स्नैक्स शामिल हैं। जंगल सफारी का अनुभव भी मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान देने वाली यह योजना आने वाले वक्त में बड़े बदलाव लाने वाली है।अगर आप भी ऐसी ज़मीनी और जरूरी खबरें सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें—
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




